जयसमन्द। राम नवमी के पावन अवसर पर जयसमन्द में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।
जुलूस के दौरान बच्चों ने भगवान राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान तथा लव-कुश के स्वरूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए जयकारे लगाते नजर आए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
जुलूस के समापन के बाद हनुमानजी प्रांगण में महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
इस सफल आयोजन के लिए जयसमन्द नवयुवक मंडल के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। साथ ही व्यापार मंडल द्वारा भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।