आईएएस शुभम चौधरी ने संभाला जिला कलक्टर का पदभार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़। कार्मिक विभाग राजस्थान सरकार के आदेशों की पालना में शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी शुभम चौधरी ने प्रतापगढ़ के जिला कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया।
जिला कलक्टर शुभम चौधरी इससे पूर्व आयुक्त, उद्यानिकी विभाग के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने डॉ. अंजलि राजोरिया के स्थान पर पदभार ग्रहण किया है , जिन्हे अब संयुक्त शासन सचिव गृह विभाग के पद पर लगाया गया है।
पदभार ग्रहण करने पर स्थानीय, समाज सेवी, ज़न प्रतिनिधियो , अधिकारियों ने जिला कलेक्टर शुभम चौधरी का स्वागत किया l लोक अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर मेहता सम्पादक अर्जन सर्जन ने गुलदस्ता भेट कर उपरणा ओढ़ा कर स्वागत सम्मान किया और पुस्तक भेट की l
पदभार ग्रहण करने के उपरांत जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा कर जिले की विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी ली । साथ ही कलेक्ट्रेट के चुनाव शाखा, सामान्य शाखा, न्याय शाखा, जनसुनवाई, सतर्कता, राजस्व लेखा, राजस्व, विधि का निरीक्षण कर कार्यव्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार के निर्देशानुसार सभी कार्यों और योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन कर आमजन को लाभांवित करना है
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत, एसडीएम प्रतापगढ़ अश्विनी मालू, एसडीएम छोटी सादडी यतींद्र पोरवाल सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

रिपोर्टर चन्द्रशेखर मेहता

और पढ़ें

error: Content is protected !!