कुएं में मिली लाश से फैली सनसनी: झल्लारा के भाणपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर जिले के झल्लारा थाना क्षेत्र के भाणपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के एक कुएं में युवक का शव मिलने की खबर सामने आई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने कुएं में शव
दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही झल्लारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए।
मृतक की पहचान भाणपुर गांव निवासी युवक के रूप में की गई है। हालांकि, युवक कुएं में कैसे पहुंचा, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, जिससे पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है, ताकि मौत के कारणों का सही खुलासा हो सके। वहीं, परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है और आसपास के लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।
फिलहाल झल्लारा थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ई पेपर को पढ़ने के लिए  लिंग को टच करें

https://vishalsalvi64767354137621.epapercms.com/view/15/dainik-public-media-epaper

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’