डोटासरा के फैसले से लसाड़िया में संगठन को नई मजबूती, चौहान की वापसी पर जश्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर जिले के लसाड़िया ब्लॉक में कांग्रेस संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने महेंद्रसिंह चौहान एडवोकेट को ब्लॉक अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद लसाड़िया और झल्लारा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के बीच खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में भी ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके महेंद्रसिंह चौहान को संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता को देखते हुए दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले मनोज उपाध्याय इस पद पर कार्यरत थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परमानंद मेहता और धरीयावद के पूर्व विधायक नगराज मीणा ने कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से महेंद्रसिंह चौहान के नाम का प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व को भेजा था। प्रदेश कार्यकारिणी ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।म

हेंद्रसिंह चौहान को जुझारू और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। पद पर नहीं रहते हुए भी वे लगातार पार्टी गतिविधियों में सक्रिय रहे और संगठन को मजबूत करने में योगदान देते रहे। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानंद मेहता ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि यह फैसला संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि चौहान सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और चौहान को शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में लसाड़िया ब्लॉक में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’