सलूम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि एवं “आतंकवाद विरोधी दिवस” के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सलूम्बर द्वारा जिला मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने किया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परमानंद मेहता ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की। उन्होंने दूरदर्शी सोच के साथ भारत को डिजिटल युग की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका लाभ आज देश की नई पीढ़ी को मिल रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूती देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास ऐतिहासिक रहे। उन्होंने आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग के हितों के संरक्षण के लिए बनाए गए कानूनों और योजनाओं को भी उनके योगदान का अहम हिस्सा बताया।
कार्यक्रम में डीसीसी कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न कोडिया, महासचिव अब्दुल रऊफ खान, सचिव किशन सिंह चुण्डावत, रामलाल मीणा, जिला प्रवक्ता गजेंद्र मेहता, वरिष्ठ नेता देवराम जोशी धावड़ी, पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग सचिव हबीबूर्रहमान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मजीद बेग मिर्ज़ा, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इरशाद बबलू खान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़, मोहम्मद खान, युवा नेता रोहित भट्ट एवं पार्षद समीर मसूरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित