सलूंबर में आयोजित साइकिल रैली के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला प्रतिभागियों के साथ जल संरक्षण का संदेश देते हुए।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत रविवार को शहर में जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और खेल विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल बचाने का संदेश दिया।
रैली का शुभारंभ आरटीओ कार्यालय परिसर से हुआ, जहां अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला एवं उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामणिया ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि डॉ. सापेला स्वयं साइकिल पर सवार होकर रैली का हिस्सा बने और पूरे मार्ग में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते रहे।
गणेश घाटी मार्ग से गुजरती हुई रैली लवकुश शिक्षण संस्थान पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रास्ते भर जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और वर्षा जल संचयन से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, खेल अकादमी के खिलाड़ियों, पुलिस जवानों और नर्सिंग विद्यार्थियों की मौजूदगी ने अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. सापेला ने कहा कि बढ़ते जल संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को जल संरक्षण की जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने युवाओं से जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उनके अनुसार, जल बचाने की छोटी-छोटी पहलें भविष्य की बड़ी चुनौतियों का समाधान बन सकती हैं।
समापन समारोह में अभियान के सफल आयोजन में सहयोग के लिए लवकुश शिक्षण संस्थान के निदेशक लव व्यास का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण का संकल्प दोहराते हुए इस संदेश को घर-घर पहुंचाने का प्रण लिया।

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!