महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया मंच, जिला मुख्यालय पर आज नारी चौपाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। महिला सशक्तिकरण को जनआंदोलन का स्वरूप देने और महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय नारी चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्य सरकार के “बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाली इस चौपाल में विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करना, निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाना तथा सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देना है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि नारी चौपाल महिलाओं के लिए संवाद और जागरूकता का प्रभावी मंच साबित होगी। इसके माध्यम से महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी, वहीं लाभार्थियों की प्रेरणादायक कहानियां अन्य महिलाओं को भी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
उन्होंने जिले की महिलाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय सहभागिता से ही सशक्त महिला और सशक्त समाज के संकल्प को साकार किया जा सकेगा।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’