सरणी नदी की सेहत बचाने की मुहिम, प्रदूषण फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिले की जीवनरेखा मानी जाने वाली सरणी नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिला कलक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. ने नदी क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को गंभीरता से लेते हुए नदी में कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री डालने पर रोक संबंधी निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों में सामने आया कि नदी के किनारों और प्रवाह क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट फेंका जा रहा है, जिससे जल गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ पर्यावरणीय संतुलन पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नदी क्षेत्र को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने नगर निकायों और ग्राम पंचायतों को भी नदी क्षेत्र में नियमित निगरानी रखने, स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालान कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन से नदी संरक्षण अभियान में सहभागी बनने की अपील की गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!