सरणी नदी को स्वच्छ बनाने उतरे युवा, श्रमदान कर हटाया कचरा व प्लास्टिक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को सरणी नदी तट पर विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में युवो टीम सलूम्बर एवं ग्रीन सलूम्बर-क्लीन सलूम्बर टीम के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया।
अभियान के दौरान नदी किनारे एवं आसपास फैले प्लास्टिक, पॉलीथिन तथा अन्य कचरे को एकत्रित कर हटाया गया। साथ ही एकत्रित कचरे का उचित निस्तारण कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। युवाओं ने नदी एवं जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने का आह्वान करते हुए आमजन से भी स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि नदियां जीवन का आधार हैं और इन्हें स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सरणी नदी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियान निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
अभियान के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा स्वच्छता बनाए रखने की शपथ लेते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। युवाओं के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!