ग्रामीण सेवा शिविर में सुलझा वर्षों पुराना भूमि विवाद, मौके पर हुआ बंटवारा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। ग्रामीण सेवा शिविर 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनता जा रहा है। सोमवार को पंचायत समिति जयसमंद की ग्राम पंचायत गामड़ी में आयोजित शिविर में वर्षों से लंबित भूमि बंटवारे का मामला मौके पर ही सुलझा दिया गया, जिससे दोनों पक्षों ने राहत की सांस ली।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिविर में खातेदार गुलाबकुंवर पत्नी अम्बे सिंह एवं रतन सिंह पुत्र खुमान सिंह निवासी जुनीसर के बीच खाता संख्या 26 की कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर लंबे समय से असहमति बनी हुई थी। कई प्रयासों के बावजूद दोनों पक्ष किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए थे।
शिविर के दौरान दोनों खातेदार उपस्थित हुए, जिस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व अमले को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से संवाद कर उन्हें समझाइश दी और आपसी सहमति से बंटवारे का रास्ता निकाला। इसके बाद मौके पर ही बंटवारे की फहरिस्त तैयार कर आवश्यक राजस्व प्रक्रिया पूरी की गई।
प्रकरण को उपतहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत कर विधिवत स्वीकृति दिलाई गई। लंबे समय से चले आ रहे विवाद के समाप्त होने पर दोनों काश्तकारों ने संतोष जताया और प्रशासन की पहल की सराहना की।
शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने भी इस त्वरित कार्रवाई को जनहितकारी बताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान