प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने नेपाल के विश्व प्रसिद्ध मनकामन माता के दरबार में देश की खुशहाली की कामना की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव 10 दिवसीय विदेश दौरे पर
टोंक (डॉ नरेन्द्र मेहरा ) राजस्थान प्रदेश कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव हरिनंद कहार 10 दिवसीय नेपाल के दौरे के पर
मंच के प्रदेश महामंत्री एवं प्रवक्ता डॉ नरेन्द्र मेहरा ने बताया की प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार इन दिनों परिवार सहित 10 दिवसीय नेपाल दौरे के दौरान पोखरा, काठमांडू, पशुपतिनाथ महादेव, मुक्तिनाथ, चितवन नेशनल पार्क, मनकामन माता सहित अनेक दर्शनीय स्थानो का भ्रमण किया और मनकामन माता के दर्शन किए और 25 जून 2026 निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कीर कहार केवट समाज के ऐतिहासिक एवं भव्य व विशाल चतुर्थ सामूहिक विवाह सम्मेलन के सफल आयोजन तथा देश व प्रदेश वासियों की खुशहाली एवं हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प व भारत को विश्व गुरु बनाने के सपने को 20 47 से पहले पुर्ण करने की मंगलमय कामना की
प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने बताया की चितवन राष्ट्रीय उद्यान (Chitwan National Park) नेपाल का पहला और सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। 952 वर्ग किलोमीटर में फैला यह पार्क अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है और इसे 1984 में यूनेस्को (UNESCO) द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था तथा इसी तरह मनोकामना (या मनकामना) मंदिर, नेपाल के गोरखा जिले में स्थित एक बेहद प्रसिद्ध और पवित्र हिंदू मंदिर है。यह मंदिर माँ भगवती (पार्वती जी का अवतार) को समर्पित है。ऐसा गहरा धार्मिक विश्वास है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर इच्छा पूरी होती है。