झल्लारा। बालोतरा रिफाइनरी सहित 1.05 लाख करोड़ की परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में भारी उत्साह रहा।
देश के विकास को गति देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा बालोतरा जिले के पचपदरा में आयोजित एक भव्य समारोह में 1.05 लाख करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए राजस्थान के कोने-कोने में व्यापक स्तर पर लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। इसी कड़ी में सलूंबर जिले के भबराना गांव में भी ग्राम पंचायत स्तर पर इस पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया।
भबराना में आयोजित इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। रिफाइनरी उद्घाटन और अन्य विकास कार्यों के इस भव्य समारोह को देखने के लिए मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान, ग्राम पंचायत बॉडी के प्रतिनिधि, जसवंत सिंह, शंभू सिंह, जितेंद्र मेघवाल, निलेश कलाल, नितेश सोमानी, राम सिंह, भीम सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी गण और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
सीधे प्रसारण के दौरान उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के संबोधन को बेहद ध्यानपूर्वक सुना। पचपदरा में स्थापित हो रही रिफाइनरी और अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाएं न केवल बालोतरा बल्कि पूरे राजस्थान के औद्योगिक और आर्थिक परिदृश्य को बदल कर रख देंगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि 1.05 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ये विकास कार्य आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे और क्षेत्र की प्रगति को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।