आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सोमवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
समाज के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हरि प्रकाश मीणा को सौंपते हुए मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि वीडियो में की गई कथित टिप्पणियों से मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाज के प्रतिनिधियों का कहना था कि इस प्रकार की सामग्री सामाजिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
प्रतिनिधियों ने यह भी आग्रह किया कि आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए तथा संबंधित अकाउंट्स के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, त्वरित कार्रवाई और जिले में शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपील की। प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!