मालपुर में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर ने शिविर की हकीकत परखी, खेतों में पहुंच किसानों से किया सीधा संवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद ने सोमवार को झल्लारा पंचायत समिति की मालपुर ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर योजनाओं के लाभ व क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच हैं।
ऐसे में प्रत्येक अधिकारी पूरी जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करे।
शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों को मिनीकिट, टीबी पोषण किट, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र तथा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला कलेक्टर ने लाभार्थियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया, ताकि आवश्यक सुधार किए जा सकें।
शिविर के बाद जिला कलेक्टर मालपुर के खेतों में पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों से फसलों की स्थिति, खेती की चुनौतियों और कृषि गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान कृषि विभाग की योजनाओं, अनुदान और आधुनिक तकनीकों की जानकारी लेकर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा विभागीय योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
किसानों ने भी सिंचाई, कृषि संसाधनों और अन्य समस्याओं से जिला कलेक्टर को अवगत कराया। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य हर ग्रामीण तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है।

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!