राज्य सरकार ने 138 डीईओ व उपनिदेशकों के तबादले किए, उदयपुर से डॉ. लोकेश भारती को सौंपी सलूम्बर की जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक बदलाव करते हुए प्रदेशभर में जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) एवं उपनिदेशकों के तबादले और नवीन पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। इस क्रम में सलूम्बर जिले को भी नया जिला शिक्षा अधिकारी मिला है। उदयपुर में कार्यरत डॉ. लोकेश भारती को सलूम्बर जिले की जिम्मेदारी सौंपते हुए यहां पदस्थापित किया गया है।
संयुक्त शासन सचिव (आईएएस) महेंद्र कुमार खींची द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह फेरबदल शिक्षा विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। प्रदेशभर में कुल 138 अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई है।
डॉ. लोकेश भारती के सलूम्बर आगमन से जिले में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की व्यवस्थाओं और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि नए नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास होंगे।
शिक्षा विभाग के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!