दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति ने मृतक ऋणी सदस्यों के आश्रितों को फसली ऋण की राशि का वितरण किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टोंक  दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के मृतक ऋणी सदस्यों के आश्रितों को आज फसली ऋण की राशि का वितरण किया गया
समिति डायरेक्टर डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट ने बताया की दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि से ऋणी सदस्य सत्यनारायण सैनी व बद्री लाल माली ने फसली ऋण ले रखा था जिनका समिति द्वारा सहकार बीमा योजना के तहत बीमा करवा रखा था इस दौरान दोनों ऋणी सदस्यों की मृत्यु हो गई थी जिनका बीमा कंपनी ने ऋण की राशि को माफ कर दिया था आज समिति कार्यालय में समिति अध्यक्ष मोतीलाल मेहरा चेयरमैन ने मृतक ऋणी सदस्य सत्यनारायण सैनी के पुत्र महावीर सैनी व बद्रीलाल माली के पुत्र घासीलाल माली के 19100 – 19100 रूपये का ऋण स्वीकृत किया है जिसमें से 1600 – 1600 हिस्सा राशि के खाते में जमा कर दिये तथा 17500 – 17500 रूपये की नगद राशि दोनो के आश्रितों को समिति अध्यक्ष मोतीलाल मेहरा चेयरमैन ने दिया
इस अवसर पर उपाध्यक्ष माया शर्मा, डायरेक्टर प्रेम चंद गुर्जर, जगदीश नाड़, श्रवण कोठारी, हेमंत अजमेरा, अशोक बैरवा, शिवराज सैनी, डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, कमलेश कुमार व्यवस्थापक गिरिराज गुर्जर, शिव किशन चौधरी मोजूद थे

संवाददाता डॉ नरेन्द्र मेहरा दूनी

और पढ़ें

error: Content is protected !!