जमीनी विवाद को लेकर अजमेर के रूपगढ़ में अंधाधुंध फायरिंग : गाड़ियों में तोड़फोड़ की; लोगों को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश, एक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हॉस्टल के सामने दुकान निर्माण को लेकर दो पार्टी में विवाद हो गया। दोनों ओर से एक-दूसरे पर लाठी- डंडों से हमला किया गया। गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी और जेसीबी को आग लगा दी

एक पक्ष की ओर से गोलियां चलाई गई। फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। दहशद के चलते बाजार बंद हो गए। एक पक्ष की ओर से स्कॉर्पियो से लोगों को कुचलने की भी कोशिश की गई। मामला अजमेर में रूपनगढ़ का रविवार सुबह 11.30 बजे का है। डीएसपी ग्रामीण सत्यनारायण यादव ने बताया- गोली लगने से रूपनगढ़ निवासी शकील लंगा (25) की मौत हुई है। जबकि नारायण (32) पुत्र नानूराम घायल हुआ है। उसे किशनगढ़ से अजमेर रेफर किया गया है। घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना स्थल पर फोर्स तैनात है।डीएसपी ने बताया- जैन छात्रावास के आगे पंचायत की जमीन है। यहां लंगा परिवार का कब्जा है। इस जमीन पर पिछले दिनों पंचायत ने पट्टे दिए हैं। आज यहां लंगा परिवार की ओर से दुकान का निर्माण करवाया जा रहा था। इसी दौरान सुबह बलवा राम चौधरी ( बीआरसी) ग्रुप के लोग यहां पहुंचे और दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इसके बाद बीआरसी ग्रुप के लोग यहां से चले गए। करीब आधे घंटे बाद वे कुछ अन्य लोगों को लेकर आया। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद पत्थरबाजी और फायरिंग हो गई

सवादाता : विनोद गर्ग

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान