सड़क, नालियां, आदिवासी बस्ती की सुविधाएं और फसल मुआवजे सहित छह प्रमुख मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर, 15 जुलाई। तहसील सेमारी के ग्राम ब्रह्मपुरी की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।
खेमानंद जोशी, रतनजी मेहता, मुकेश जोशी, पुरुषोत्तम जोशी, गौरव जोशी एवं सतीश जोशी ने गांव में नालियों की समुचित व्यवस्था और नियमित सफाई, अमृतेश्वर महादेव मंदिर के पास क्षतिग्रस्त प्रवेश मार्ग की मरम्मत, आदिवासी बस्ती में सड़क, पेयजल व स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने, रेबारी ढाणी से जोधपुरिया स्कूल तक कच्चे बायपास मार्ग को पक्का बनाने, वर्ष 2020 से 2025 तक हुए विकास कार्यों की समीक्षा तथा फसल नुकसान झेल चुके किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव का स्थलीय निरीक्षण करवाकर सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि ग्रामवासियों को जल्द राहत मिल सके।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!