टोंक टोंक शहर में हर वर्ष की भर्ती इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव 2026 बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की कार्ययोजना के लिए आज आनंदम संस्था की विशाल बैठक टोंक शहर में आयोजित की गई
युवा नेता जितेन्द्र धीवर ने बताया की गणेश महोत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए बैठक आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रवीर सिंह चौहान, विष्णु शर्मा पार्षद , रामकिशन यादव, बी एल वर्मा, राजाराम यादव, मोतीलाल पहाड़िया, सत्यनारायण सैनी, टोंक के प्रसिद्ध कवि प्रदीप पंवार, राजेश मुमिया, शैतान सैनी, रवि प्रकाश शर्मा, राम चरण साहू पार्षद, गंगाधर यादव पूर्व पार्षद, जितेन्द्र धीवर सहित शहर के गणमान्य प्रतिष्ठ व्यक्तियों की मोजुदगी में सर्वसम्मति से प्रभु बाड़ोलिया को आनंदम संस्था टोंक का अध्यक्ष चुना गया और आगामी भगवान गणपति का जन्मोत्सव प्रभु बाड़ोलिया के दिशा निर्देश में आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया संस्था के सभी पदाधिकारी द्वारा प्रभु बाड़ोलिया का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया और मुहं मिठा करवा कर बधाई दी इस अवसर पर पदाधिकारीयो ने बताया की नव नियुक्त अध्यक्ष प्रभू बाड़ोलिया समाजसेवी एवं युवा ऊर्जावान व्यक्ति को शामिल कर अपनी कार्यकारिणी बनाएंगे तथा नव नियुक्त प्रभू बाड़ोलिया बाड़ोलिया को टोंक शहर के वरिष्ठ समाजसेवियों व पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं एवं साफा पहनाकर कर स्वागत सत्कार किया गया इसके बाद भगवान गणपति की पूजा अर्चना करवा कर प्रभु बाड़ोलिया को विधिवत अध्यक्ष बनाया गया सभी शहरवासियों व श्रद्धालुओं ने भी प्रभु बाड़ोलिया के अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर की है