राहुल गांधी से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में देवली में फूटा कांग्रेस का गुस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
देवली टोंक | संवाददाता: डॉ. नरेन्द्र मेहरा (दूनी)
जंतर-मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, टोंक-सवाई माधोपुर सांसद हरीश चंद्र मीणा सहित कांग्रेस नेताओं एवं छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को देवली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के देवली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महादेव मीणा के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक प्रकरण और परीक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया। ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा ने कहा कि “न आवाज दबेगी और न ही पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष रुकेगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा देश के युवाओं के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की लड़ाई हर हाल में जारी रहेगी।”
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, पूर्व प्रधान गणेशराम जाट, मोतीलाल ठागरिया, सत्यनारायण सरसड़ी, इरफान आजमी, रामसिंह मीणा, भीमराज जैन, मुकेश गर्ग, टीकमचंद सेन, सत्यनारायण बूलिया, रमेश गोयल, नीरज शर्मा, पंकज जैन, मनजीत सिंह काका, अब्दुल हमीद, तेजाराम धवलपुरिया, सजग खंडेलवाल, राजीव जैन, रामनिवास मीणा, राजू ग्वाला, राजू पाठक, सुरेश अजमेरा, कैलाश मेहरा, सिंटू, विनोद मीणा, रामकिशन बैरवा, शैतान, अनुज खटीक, आदिल, राजीव, प्रशांत बरूणा, सोभाग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस की मांग
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग।
पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच।
युवाओं के लिए पारदर्शी एवं विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग।
राहुल गांधी व छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार की निंदा।

संवाददाता: डॉ. नरेन्द्र मेहरा (दूनी)

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’