रीडिंग अभियान का श्रीगणेश: गुरु पूर्णिमा पर गूंजी किताबों की आवाज ‘हर दिन पढ़ेंगे–हर दिन बढ़ेंगे’ का लिया संकल्प, विद्यार्थियों ने किया सामूहिक पठन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलूंबर में शिक्षा विभाग के मिशन–पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग प्रमोशन कैंपेन 2026–27 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक पठन गतिविधि में हिस्सा लिया तथा नियमित अध्ययन को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए की गई। वक्ताओं ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों के भी मार्गदर्शक होते हैं। ऐसे प्रेरणादायी अवसर पर पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने वाला अभियान शुरू होना विद्यार्थियों के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का संदेश है।
अभियान के तहत आयोजित रीड-ए-थॉन में विद्यालय परिसर का माहौल पुस्तकों की दुनिया में खोया नजर आया। करीब आधे घंटे तक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने एक साथ पुस्तकें पढ़ीं और “हर दिन पढ़ेंगे–हर दिन बढ़ेंगे” का सामूहिक संकल्प दोहराया।
शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय से जुड़ने, पाठ्यपुस्तकों के साथ प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने तथा प्रतिदिन पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि नियमित पठन से भाषा पर पकड़ मजबूत होती है, अभिव्यक्ति क्षमता निखरती है और रचनात्मक सोच का विकास होता है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम में अभिभावकों से भी बच्चों के लिए घर पर अध्ययन का अनुकूल वातावरण तैयार करने और प्रतिदिन कुछ समय उनके साथ पुस्तक पढ़ने का आग्रह किया गया। शिक्षकों का मानना है कि परिवार में पढ़ने का माहौल बनने से बच्चों की सीखने की रुचि और शैक्षणिक प्रदर्शन दोनों में सकारात्मक बदलाव आता है।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत पूरे शैक्षणिक सत्र में पुस्तक समीक्षा, कहानी वाचन, पुस्तक चर्चा, पुस्तकालय गतिविधियां और अन्य नवाचार आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों में नियमित पठन की आदत विकसित हो सके। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पढ़ने की संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी