संगठन को नई जिम्मेदारी: चंद्रशेखर जोशी बने सलूंबर भाजपा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने की नियुक्ति, लंबे समय से संघ और भाजपा संगठन में निभा रहे सक्रिय भूमिका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए चंद्रशेखर जोशी को सलूंबर भाजपा का कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की ओर से की गई घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

चंद्रशेखर जोशी

चंद्र शेखर जोशी लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं।
पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें कार्यकारी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन को मजबूत करने की चुनौती

सलूंबर जिले में भाजपा के सामने आगामी समय में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की चुनौती रहेगी। ऐसे में जोशी की नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

नियुक्ति की जानकारी सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने चंद्रशेखर जोशी को बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में लंबे अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और जिले में भाजपा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

अब संगठन विस्तार पर नजर

कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में जोशी के सामने पार्टी की आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और कार्यकर्ता समन्वय को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी। उनकी नियुक्ति के बाद अब जिले में भाजपा के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों पर सभी की नजर रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!