जयसमंद की पाल पर गूंजा हर-हर महादेव श्रावण के पहले सोमवार नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ महा रुद्राभिषेक, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर, 3 अगस्त। श्रावण मास के पहले सोमवार को जयसमंद झील की मनोरम पाल स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर शिवभक्ति से सराबोर नजर आया। देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय धार्मिक कार्यक्रम में भगवान नर्मदेश्वर महादेव का विधिवत महा रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोषों से जयसमंद की पाल का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, शांति और जनकल्याण की कामना की।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया अभिषेक

धार्मिक अनुष्ठान में सराड़ा उपखंड अधिकारी बिंदुबाला राजावत, विधायक शांतादेवी मीणा, जयसमंद पंचायत समिति के विकास अधिकारी दयाचंद यादव और जयसमंद रेंजर डॉ. राजेन्द्र महला ने भगवान नर्मदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर महाआरती में हिस्सा लिया।

देवस्थान विभाग के विनोद शर्मा, पंडित जयंतीलाल शर्मा एवं जमनालाल सेवक के सान्निध्य में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

आस्था के साथ सामाजिक सौहार्द की कामना

कार्यक्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश में सुख-समृद्धि, पर्याप्त वर्षा, सामाजिक सौहार्द, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। जयसमंद की प्राकृतिक सुंदरता के बीच मंदिर में हुआ यह आयोजन श्रद्धा और सनातन परंपरा का आकर्षक संगम रहा।
इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी स्वरूप सिंह, वरिष्ठ लिपिक ओमप्रकाश टेलर, संजय सेवक, राजेन्द्र प्रसाद, तुलसीराम शर्मा, शिवपुरी, कन्हैयालाल पटेल, सुरेन्द्र कुमार एवं खुमान मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!