मिशन सलूंबर की जमीनी हकीकत परखेंगे कलेक्टर, झल्लारा में आज समीक्षा बैठक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लेंगे फीडबैक, लक्ष्य और प्रगति पर होगी गहन चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर, 3 अगस्त। मिशन सलूंबर अभियान को गति देने के लिए जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. झल्लारा ब्लॉक में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के साथ आगामी चरण की कार्ययोजना को लेकर भी मंथन किया जाएगा।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (सीबीईओ) सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहेंगे। कलेक्टर अभियान के निर्धारित लक्ष्यों की ब्लॉकवार स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कार्यों की वास्तविक प्रगति और सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी लेंगे।

समयबद्ध लक्ष्य पूरे करने पर जोर

मिशन सलूंबर के तहत शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी समीक्षा होगी। कलेक्टर संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश देंगे।
बैठक में अभियान से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के दौरान जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली पर विशेष जोर रहने की संभावना है। अधिकारियों को दिए गए दायित्वों की प्रगति सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए जाएंगे।

और पढ़ें

सलूंबर में रावण दहन स्थल बदलने की चर्चा के बीच उठी विरोध की आवाज, पुराने स्थान पर आयोजन कराने की मांग सभापति, उपसभापति सहित कांग्रेस पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपा पत्र, रावण मंगरी पर हादसे की आशंका जताई

नवरात्र में महिलाओं की सेहत पर विशेष जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर जोर, पिलादर में लगा निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर आयुर्वेद विभाग की पहल: महिलाओं और बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच कर औषधियों के गुणों की दी जानकारी

दूनी: भामाशाह नीरज मीणा ने समाजसेवा की मिसाल पेश की, बंथली में 10 लाख रुपए की जमीन ग्रामीणों को की दान कुंवर जी महाराज के मेले के समापन पर लिया निर्णय, शिक्षा, चिकित्सा और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग के लिए होगा भूमि का उपयोग

विश्वकर्मा समाज की एकजुटता और शिक्षा पर जोर, पंचायत चुनाव में समाज के प्रत्याशियों को सहयोग की अपील कन्तोड़ा के गोपेश्वर महादेव मंदिर में अखिल भारतीय श्री विश्वकर्मा महासंगठन की बैठक आयोजित, सलूंबर जिले की तहसीलों की कार्यकारिणियों की घोषणा कर पदाधिकारियों का किया सम्मान