सलूंबर, 4 अगस्त। वनवासी कल्याण परिषद की ओर से ग्राम विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश प्रसाद जोशी के प्रवास के दौरान गिंगला ब्लॉक के कानपुरा गांव में निर्माणाधीन चेकडैम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी ली गई।
इसके बाद झल्लारा ब्लॉक के टूटा महूडा (पाल खंडेल) गांव में चेकडैम निर्माण को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई। जोशी ने कहा कि जल संरक्षण के ऐसे छोटे बांधों से बारिश के पानी को रोककर रबी की फसल के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। इससे आसपास के किसानों को भी इसका लाभ मिल सकेगा।










