सलूम्बर नगर परिषद चुनाव में BAP का दमखम, वार्ड 4, 5 और 6 में प्रत्याशी मैदान में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूम्बर। नगर परिषद चुनाव को लेकर भारत आदिवासी पार्टी यानी BAP ने भी अपनी चुनावी मौजूदगी दर्ज कराई है। पार्टी ने नगर परिषद के अलग-अलग वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं और प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकालकर घर-घर जनसंपर्क किया
अगर वार्डवार बात करें तो वार्ड नंबर 4 से मंजू देवी मीणा, वार्ड नंबर 5 से रमेश कुमार मीणा और वार्ड नंबर 6 से भूपेश कुमार मीणा भारत आदिवासी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इन प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से मुलाकात कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान में BAP जिला अध्यक्ष आनंद जी बुज, झल्लारा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चन्द्र डामोर, जिला संरक्षक सलूम्बर जगदीश दायमा और वार्ड प्रभारी तुलसीराम अहारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं प्रत्याशी मंजू देवी मीणा के साथ गौतम जी, जगदीश जी, नारायण जी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी अभियान में शामिल हुए।
ढोल-नगाड़ों के साथ निकली रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने वार्ड के हर घर तक पहुंचने और प्रत्येक मतदाता से संपर्क करने का प्रयास किया। BAP के इस जनसंपर्क अभियान से साफ है कि पार्टी नगर परिषद चुनाव में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है।

अब वार्ड 4 में मंजू देवी मीणा, वार्ड 5 में रमेश कुमार मीणा और वार्ड 6 में भूपेश कुमार मीणा के चुनावी मैदान में होने से इन वार्डों का मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है। आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के साथ इन वार्डों में राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने की उम्मीद है।

और पढ़ें

सलूम्बर में पंचायत चुनाव का बिगुल: तीन पंचायत समितियों में 14 नवंबर को मतदान, पंच-सरपंच के लिए 16 नवंबर को होगी वोटिंग आज 31 अक्टूबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, गांवों की सरकार चुनने के लिए चुनावी सरगर्मियां होंगी तेज

सलूम्बर में BAP ने खोले चुनावी पत्ते, जिला परिषद के सभी 21 वार्डों में उतारे प्रत्याशी जिला अध्यक्ष आनंद बुज ने जारी की सूची, जयसमंद से झल्लारा तक उम्मीदवारों के नाम घोषित; पंचायत राज चुनाव में बढ़ेगी राजनीतिक हलचल