बामनिया में गूंजा खेल का जोश, वॉलीबाल प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता का समापन, 550 खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल; अनुशासन और टीम भावना का दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
बामनिया/सलूम्बर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनिया में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग वॉलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का शनिवार को समापन हुआ। चार दिनों तक चले इस आयोजन में जिलेभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने वॉलीबाल मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखते ही बनी।
समापन समारोह में पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा मुख्य अतिथि रहे, जबकि जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द मेहता ने अध्यक्षता की। मंच पर सलूम्बर नगर पालिका सभापति नरेश जैन, जिला उपाध्यक्ष जगदीश भंडारी, प्रधान गंगा देवी मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, पंचायत समिति सदस्य कांता देवी सुधार तथा महेंद्र सिंह रूआंव अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनके साथ खेल प्रेमी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक खेमराज मेघवाल सहित शिक्षा एवं खेल क्षेत्र से जुड़े अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताओं से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
550 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के करीब 300 और 19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 250 खिलाड़ी शामिल हुए। दोनों आयु वर्गों में करीब 550 खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चार दिनों तक विद्यालय परिसर में खेल गतिविधियों के चलते उत्साह का माहौल बना रहा।
प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रोशन चौबीस रहे। निर्णायक मंडल की देखरेख में मुकाबले निर्धारित खेल नियमों के अनुसार कराए गए।
हरीश मीणा और गजेंद्र सिंह के सानिध्य में तैयारियां
जिला स्तरीय आयोजन को व्यवस्थित रूप देने में स्थानीय विद्यालय के अध्यापक हरीश मीणा और गजेंद्र सिंह के सानिध्य में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रधानाचार्य, SDMC, समस्त ग्रामवासी एवं विद्यालय परिवार बामनिया के सहयोग से प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता का सौजन्य खेमराज जी, सुपुत्र नाथूजी मेघवाल, बामनिया की ओर से रहा। समापन अवसर पर खिलाड़ियों, निर्णायकों, शिक्षकों, विद्यालय परिवार और आयोजन में सहयोग करने वाले ग्रामीणों का आभार जताया गया।
चार दिवसीय प्रतियोगिता ने बामनिया सहित आसपास के क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और जिला स्तर पर प्रदर्शन करने का मंच प्रदान किया।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’