पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, पंचायत समितिवार बैठकों का कार्यक्रम जारी जिला कांग्रेस ने प्रभारी-सहप्रभारियों को दिए निर्देश, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आवेदन लेकर तीन-तीन नामों का पैनल बनाने की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर। पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सलूंबर ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द मेहता एडवोकेट की ओर से जारी सूचना में ब्लॉक अध्यक्षों, नियुक्त प्रभारी एवं सहप्रभारियों को पंचायत समिति क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर चुनावी प्रक्रिया का प्रारूप तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कांग्रेस के अनुसार पंचायत राज चुनाव के लिए विभिन्न पदों की लॉटरी के माध्यम से स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदनकर्ताओं में से संगठन के निष्ठावान, मजबूत और चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के नामों का तीन-तीन के पैनल के रूप में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आवेदनकर्ताओं से पार्टी की स्थायी सदस्यता शुल्क जमा कराने की बात कही गई है।
वरिष्ठ नेताओं से समन्वय पर जोर
जिला कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों एवं प्रभारीगण से अपने-अपने क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व प्रधान-उपप्रधान, पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व संगठन अध्यक्षों तथा वर्तमान अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों से संपर्क कर बैठकों में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार बैठकों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष परमानन्द मेहता, पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, सांसद प्रत्याशी ताराचंद मीणा, विधायक दयाराम मीणा, पूर्व विधायक नंगराज मीणा, विधायक प्रत्याशी रेशमा मीणा सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
इन पंचायत समितियों में होंगी बैठकें
28 सितंबर को दोपहर 2 बजे ईडाणा माता गोशाला, गिंगला में गिंगला पंचायत समिति क्षेत्र की बैठक होगी। इसी दिन शाम 4 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय सलूंबर में सलूंबर पंचायत समिति क्षेत्र की बैठक रखी गई है।
29 सितंबर को दोपहर 12:15 बजे महादेव मंदिर सामुदायिक भवन, लसाड़िया में लसाड़िया पंचायत समिति तथा दोपहर 3 बजे केदारेश्वर सामुदायिक भवन, मातासुला में झल्लारा पंचायत समिति क्षेत्र की बैठक आयोजित होगी।
जिला कांग्रेस ने प्रभारीगण को संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों में चुनावी तैयारियों को गति देने और संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
नोट: सराड़ा, जयसमंद और सेमारी की बैठक 24 सितंबर को ब्लॉक कार्यालय सराड़ा में आयोजित होने की जानकारी दी गई है। इसके बावजूद संबंधित प्रभारीगण को आगामी दो दिनों में पंचायत समिति स्तर पर आवश्यक बैठकें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’