भबराना में बाइक चोरी का खुलासा, नीमच का युवक गिरफ्तार झल्लारा पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पेशन प्रो बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
सलूंबर/झल्लारा। भबराना कस्बे में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में झल्लारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीमच जिले के 20 वर्षीय युवक रवि बोराना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई पेशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक RJ12SJ1827 बरामद कर ली है।
संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के बीच पुलिस को इस मामले में सफलता मिली। पुलिस के मुताबिक भबराना में मोटरसाइकिल चोरी को लेकर प्रकरण संख्या 209/26 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने रवि बोराना पुत्र उमेश बोराना, जाति बाछड़ा, उम्र 20 वर्ष, निवासी कड़ी आंतरी, भदवास, थाना कुकड़ेश्वर, जिला नीमच (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी सूचना पर चोरी की बाइक बरामद की गई।

टीम ने जुटाए सुराग, आरोपी तक पहुंची पुलिस

कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सलूंबर विश्नाराम बिश्नोई के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतन चावला और वृत्ताधिकारी सलूंबर राजीव राहर के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्त में लिया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित संलिप्तता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

साइबर सेल ने भी संभाला मोर्चा

कार्रवाई में झल्लारा थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला, सहायक उप निरीक्षक पुंजीलाल मीणा, कांस्टेबल कपिल सुथार नंबर 209, कांस्टेबल किरेन्द्र सिंह नंबर 124, कांस्टेबल कुशाल सिंह नंबर 197 तथा साइबर सेल सलूंबर के हेमेन्द्र सिंह की भूमिका रही।
पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है। साथ ही आमजन से किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि, अवैध व्यापार या तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’