दूनी शहर में 15 दिनों से बंद पड़ी हाईमास्ट लाइट, व्यापारियों में चोरी का खौफ और नगरपालिका प्रशासन के प्रति आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
दूनी शहर में नगरपालिका द्वारा मुख्य बाजार में की गई विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे आमजन और व्यापारी वर्ग में भारी रोष व्याप्त है। नगर पालिका मुख्यालय के मुख्य बाजार में बालाजी मंदिर के पास लगी हाईमास्ट लाइट पिछले 15 दिनों से बंद पड़ी है। लाइट खराब होने के कारण रात होते ही पूरा मुख्य बाजार अंधेरे के आगोश में समा जाता है, जिससे व्यापारियों को अपनी दुकानों में चोरी होने का डर सता रहा है।
महीने भर में ही जवाब दे गईं खेल मैदान की नई लाइटें
एक तरफ जहां मुख्य बाजार अंधेरे में डूबा है, वहीं कस्बे के खेल मैदान की स्थिति भी बदतर है। मॉर्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका द्वारा करीब एक माह पहले ही खेल मैदान में 24 नई लाइटें लगवाई गई थीं। लेकिन विडंबना यह है कि इनमें से अधिकांश लाइटें महज एक महीने के भीतर ही खराब होकर बंद हो चुकी हैं। इससे सुबह-शाम सैर पर जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
गुणवत्ता पर उठे सवाल, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ी नाराजगी
इतने कम समय में नई लाइटों के खराब होने से शहरवासियों ने नगर पालिका की विद्युत व्यवस्था और खरीदी गई लाइटों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।
अब दूनी नगरपालिका मण्डल के वार्ड नंबर 10 से पार्षद श्रीमती लक्ष्मी नरेन्द्र मेहरा सहित शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार की हाईमास्ट लाइट को अविलंब दुरुस्त करवाया जाए तथा खेल मैदान की सभी खराब लाइटों की जांच कर उन्हें तुरंत चालू किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

संवाददाता नरेंद्र मेंहरा

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’

बनोड़ा पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाली कमान, 13 में से 7 महिला वार्ड पंचों के साथ बनी नई टीम अभिजीत मुहूर्त में सरपंच मेघराज मीणा, उपसरपंच लोकेश जैन सहित वार्ड पंचों ने ली शपथ, देवा तलाई को पर्यटन स्थल बनाने की उठी मांग