सलुम्बर सेमारी थाना क्षेत्र के निचलागूडा में विधुत लाइन में तेज करंट के प्रवाह से लाइट फिटिंग में शार्ट सर्किट होकर एक मकान मे आग फैल गई,आगजनी से घरेलू सामान सहित फर्नीचर राख हो गया,साथ ही शार्ट सर्किट से गांव के कई घरों में विधुत उपकरण जल गए,अचानक तेज करंट से भंवरसिंह निवासी गांव निचला गुड़ा के मकान में हाईटेंशन करंट से विधुत लाइट फिटिंग में शॉर्ट सर्किट हुआ और फिटिंग में आग लगने के साथ ही घर मे आग फैल गई,जिससे घर मे रखा घरेलू सामान एवम फ्रिज टीवी सोफासेट सहित इलेक्ट्रिक उपकरण आग की भेंट चढ़ गये,
अचानक तेज करंट से हुई घटना से लोगो में दहशत का

वातावरण बन गया,गांव के अन्य कई घरों में अचानक तेज करंट फैलने से विधुत उपकरण जलकर खराब हो गए,ग्रामीणों ने विधुत विभाग की लापरवाही बताते हुए
समस्त ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी सेमारी को ज्ञापन सौपकर कार्रवाई व भरपाई की मांग की है।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली







