जिला कलेक्टर को दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला कलेक्टर को दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापभीम आर्मी जिला सलूंबर ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन जिसमें पुलिस थाना झल्लारा के भबराना चौकी प्रभारी महेन्द्र सिंह और साथ सिपाही कपिल

सुथार द्वारा झुठे केस में फंसाने की धमकी देकर भरत सालवी निवासी भबराना निर्दयतापूर्वक अवैध रूप से कस्टडी में रखकर गम्भीर मारपीट की। उक्त प्रकरण में एस.टी./एस.सी. अधिनियम में पुलिसकर्मी व उसके साथ में सम्मिलित लोगों के विरूद्ध विधिसम्मत निष्पक्ष कार्यवाही करने के लिए दिया ज्ञापन।

दिनांक 09-12-2024 को पुलिस थाना झल्लारा के चौकी प्रभारी महेन्द्र सिंह एवं साथ में सिपाही कपिल सुथार व गांव भबराना निवासी गौतमसिंह पिता मानसिंह राजपुत, गजेन्द्र सिंह पिता मानसिंह राजपुत ने मिलकर षडयन्त्रपूर्वक हमारे अनुसूचित जाति के व्यक्ति भरत सालवी निवासी भबराना को जबरन उक्त सभी जने मिलकर घर से उठाकर ले गये और पुलिस चौकी भबराना में अवैध रूप से हिरासत में रखकर सभी कपडे खुलवा दिये और दोनो हाथ व पैर बांधकर अर्द्धनग्न कर पट्टे व लठ्ठ से वार कर गम्भीर घायल किया और चोरी के झुठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी, जिसकी रिपोर्ट पीडित व्यक्ति भरत सालवी जिला पुलिस अधीक्षक सलुम्बर को व्यक्तिगत पेश होकर दी लेकिन पुलिस विभाग के अधिकारी अपने कर्मचारियों को बचाने में लगे हुये है तथा आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की जिससे आज तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया है। पीडित पक्ष एवं परिवारजन को अभी भी खुलेआम धमकिया मिल रही है, उनको गांव छोडने के लिये मजबुर किया जा रहा है। आप मुख्यमंत्री महोदय को उक्त ज्ञापन के माध्यम से उक्त घटना की निष्पक्ष जांच कराने का निवेदन कर रहे है। दोषी पुलिसकर्मियों व साथ सम्मिलित अन्य लोग जो उक्त घटना में शामिल है उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कानुनी कार्यवाही की जावे व एस.सी./एस.टी. एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर सजा दिलाई जावे। उक्त कार्यवाही नहीं होने पर हमारे एस.टी., एस.सी. के सामाजिक संगठन व भीम आर्मी द्वारा आन्दोलन किया जायेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आप प्रशासन की रहेगी।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!