सलूंबर जिला कलेक्टर को दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिला कलेक्टर को दिया राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञाप भीम आर्मी जिला सलूंबर ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन जिसमें गृहमंत्री मा. अमित शाह द्वारा भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के लिए अपमानजनक बयान संसद में देने पर पद से मुक्त करने एंव एससी/एसटी एक्ट एंव महापुरूष के अपमान में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही बाबत्। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ससंद में विशेष सत्र में संविधान की महत्ता को लेकर संसद में सांसदो द्वारा भाषण दिये जा रहे थे, इसी क्रम में मा. गृहमंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में अम्बेडकर साहब के बारे व्यायात्मक रूप से बोला कि अब अम्बेडकर का नाम लेना एक फैशन हो गया है, अम्बेडकर, अम्बेडकर अम्बेडकर अम्बेडकर इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। भीम आर्मी संगठन की निम्नलिखित मांगे है, देश में बाबा साहेब के अपमान के विरोध में रोष व्याप्त हो रहा है। देशभर में गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिये जा रहे है और पुतले फूंके जा रहे है।

आव्हान – देशभर के अम्बेडकरवादी संगठनो से अपील है कि सभी गृहमंत्री अमित शाह सा. राज्यसभा के पटल पर माफी मांगे और दुबारा इस प्रकार से विवादित भाषण नहीं दे, थोडा अम्बेडकर साहब के बारे में पढ ले, सब कुछ लिखा हुआ है। माननीय अमित शाह गृहमंत्री भारत सरकार अपना इस्तीफा दे क्योंकि अम्बेडकर साहब ने ही संविधान बनाया, जिसकी वजह से अमित शाह साहब गृहमंत्री बने इत्यादि मांगो के साथ जिला कलेक्टर सलूंबर को सौंपा ज्ञापन।
ज्ञापन में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मीलाल सालवी, जिला उपाध्यक्ष अशोक मेघवाल, महासचिव मोहनलाल सालवी, एडवोकेट नाथूलाल मेघवाल, एडवोकेट मांगीलाल मीणा, जिला प्रभारी रमेश मेघवाल, जिला महामंत्री नरेश डामोर, जिला संयोजक नाथूलाल सालवी, प्रवक्ता मांगीलाल सालवी, मीडिया प्रभारी दिनेश मेघवाल, जिला कमेटी अध्यक्ष जब्बी उल्लाह खा शेख, कालू लाल डामोर, आदिवासी परिवार से जगदीश दायमा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!