तंत्र मंत्र के चक्कर में सौतेले बेटे ने की मां की हत्या : सवा दो साल पहले लापता हुई महिला के साथ हुई घटना का खुलासा महिला का अपहरण कर हत्या के मामले में सौतेले बेटे सहित तीन आरोपी गिरफ़्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर सलूम्बर जिले की

ऋषभदेव । स्थानीय थाना पुलिस ने  सवा दो साल पहले लापता हुई महिलाके साथ हुई घटना का खुलासा करते हुए सौतेले बेटे द्वारा तांत्रिक महिला एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर हत्या करने के मामले में तीन आरोपी
तांत्रिक महिला भागल फला भौराई घाटा सेमारी निवासी रोडकी पत्नी मानाराम अहारी, उगमना कोटड़ा फला माताजी
ऋषभदेव निवासी कन्हैयालाल पिता सुखलाल अहारी एवं घोड़ासर फला भणात,सेमारी निवासी जीवा पिता भैरा अहारी को गिरफ़्तार किया है । थानाधिकारी घनश्याम सिंह ने बताया कि 9 सितंबर 2022 को उगमणा, कोटडा ऋषभदेव निवासी सुखलाल पिता देवीलाल मीणा  ने रिपोर्ट लिखवाई थी कि में उदयपुर मंडी में व्यापार करता हु । मेरे गांव में मां, पत्नी व छोटा लडका रहता है मेरी पूर्व पत्नी का देहान्त हो गया है ।  संगीता मेरी दुसरी पत्नी है इससे 8 वर्ष पूर्व नाता विवाह किया था।
दिनांक 8 सितम्बर को रात में कुछ अज्ञात व्यक्ति घर पर आये थे और मेरी पत्नी को उठा ले गये है । मेरी मां ने कुछ लोगो को देखा मगर बुजुर्ग होने से ज्यादा ध्यान नही दिया। मेरी पत्नी का फोन मिला है। रात 01.00 बजे करीब मेरी पत्नी को उठाया गया है। आस-पास के लोगो का कहना है कि रात को कोई गाडी आयी थी।  उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुए मुखबीर जरिए ज्ञात हुआ कि सुखलाल मीणा की प्रथम पत्नी का लडका कन्हैयालाल मीणा जो गांव की ही लडकी से शादी करने के कारण गांव में नही आता है, तथा किसी तांत्रिक के सम्पर्क में है जो उक्त संगीता को उठा सकता है। जिस पर टीम द्वारा आसूचना के सहयोग से उक्त कन्हैयालाल को डिटेन कर पुछताछ की गयी तो तांत्रिक महिला रोडकी देवी एवं उसके वहां आने वाले जात्री जीवा के सम्पर्क में होना ज्ञात आया जिस पर उक्त कन्हैयालाल, रोडकी देवी एवं जीवा को डिटेन कर पृथक-पृथक एवं सामुहिक रूप से पुछताछ की गयी तो अपने साथियों के साथ मिलकर संगीता देवी को घर से गाडी में उठाकर ले जाकर नदी के किनारे जमीन में गाढना बताया । जिस पर तीनों अभियुक्तों को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के  दौरान मिली सूचना के आधार पर टीम द्वारा गोमती नदी के किनारे खैरूवा, थाना सेमारी पहुंच जिला कलेक्टर से लाश निकालने का आदेश प्राप्त कर तहसीलदार सेमारी, एफएसएल टीम की उपस्थिति में लाश की तलाश की गयी तो ईमरोजा खैरूवा गांव के पास नदी किनारे से लाश (कंकाल ) बरामद किया गया । लाश का मौके पर ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार हेतु सुपूर्द किया गया ।

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!