28-29 दिसंबर 2024 को मालपुरा टोंक मे होने वाली राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की प्रदेश प्रतिनिधि सभा की बैठक की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला प्रतिनिधि सभा उदयपुर की वर्चुअल बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष शंकर लाल कुम्हार की अध्यक्षता मे किया गया l बैठक मे ब्लॉक, जिला एवं प्रदेश स्तरीय समस्याओ का संकलन किया गया और सुझाव लिये गये l बैठक मे जिले की 20 उपशाखाओ के पदाधिकारियो ने भाग लिया l जिला मंत्री

हरिश सुथार द्वारा टोंक मे होने वाली बैठक की विस्तृत जानकारी दी गईl प्रदेश आई टी प्रभारी कमलेश सेन द्वारा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से सुचारु रूप से नियमानुसार करने की जानकारी दी गई l जिलाध्यक्ष शंकर कुम्हार द्वारा स्व. ग्राम विकास अधिकारी वालाराम मीणा पं. स. कोटड़ा के परिवार को सरकारी सहायता हेतु आवश्यक कागजी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराने की बात बताते हुए कहा कि हम किस तरिके से आमजन का ख्याल रखते है और सरकार के जन हितैषी कार्यों को अंजाम देते है, हमारा सरकार से अनुरोध है कि ऐसी घटनाओ पर संवेदनशीलता दिखाते हुए आर्थिक सहायता अतिशीघ्र स्वीकृत कराई जावे l कुम्हार द्वारा बताया गया कि महानरेगा सामाजिक अंकेक्षण मे किसी को जिला संसाधन व्यक्ति वगैरह टेम्प्रेरी व्यक्ति से डरने की आवश्यकता नही है और निडर होकर सही कार्य करेl सरकार की भावना के अनुरूप गाँव मोहल्ले को स्वच्छ रखे और स्वच्छ राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने मे पूर्ण सहयोग करे l विभाग द्वारा मांगी जाने वाली सूचनाओं को जिस गति से हम प्रेषित करते है और कार्य करते है, ग्राम विकास अधिकारियो पर चल रही कार्यवाहियो का निस्तारण भी उसी गति से कराने एवं पदोन्नति से सम्बंधित चाही गई सूचना भी पंचायत समितियों से निश्चित समयावधि मे माँग कर विभाग को प्रेषित कराने का कार्य सीईओ साहब उदयपुर के माध्यम से शीघ्र कराने के लिये लिखित आग्रह करने का प्रस्ताव लिया गया l वर्चुअल बैठक मे हेमंत पालीवाल, नंदकिशोर नागदा,केसर सिंह राठौड़,जसवंत पुंडीर,मुकेश जैन,भानुप्रताप सिंह,लक्ष्मण शर्मा,नितेश सुथार, जय नारायण मीणा, भेरूलाल मीणा, अशफाक मोहम्मद, ईश्वर पुरोहित,निलेश मेहता, प्रकाश पालीवाल,जीवन सिंह, शंकर स्वामी, बाबूलाल मीणा,महेंद्र गुर्जर, मणीलाल मीणा, हितेश, जीवतराम,दिनेश कलासुआ, पावन जोशी सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे l

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!