सलुम्बर जिले में दिनांक 30/12.2024 को वसुधा विकास संस्थान की हुई बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर जिले में दिनांक 30/12.2024 को वसुधा विकास संस्थान सलूंबर में जिला स्तरीय स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई इस बैठक में कुल 12

संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने संस्थाओं के कार्य के बारे में विस्तार से कार्य का विवरण दिया और खुली चर्चा में विशेष समुदाय के लोगों को आजीविका सुधार एवं पर्यावरण सुधार के लिए लोगों को गांव स्तर पर जागरूक कर जन संगठन तैयार करने एवं गांव में सामूहिक विकास के मुद्दों को आगे प्रशासन तक कैसे पहुंचाएं सरकार की विभिन्न योजनाएं परियोजनाएं गांव स्तर तक कैसे पहुंचाई जाए जिसकी सामूहिक चर्चा की गई ।सभी स्वयंसेवी संस्थाओं ने सयुक्त बैठक नियमित रूप से करने और अपने कार्य अनुभव का आदान प्रदान करने की योजना बनाई गई वसुधा विकास संस्थान से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गोपीलाल राव एवं कौशिक सालवी ,प्रधान संस्था से रविंद्र सिंह जी, प्रयत्न समिति से अनिल दत्त व्यास, आदर्श शिक्षा समिति से नारायण लाल सेन ,आजीविका ब्यूरो से सुनीता चौधरी एवं कोमल जी, गयात्री सेवा संस्था से पायल कनेरिया और खेमराज प्रजापत, उदयपुर ऊर्जा संस्था से बाबूलाल एवं रेखा जोशी, क्रिस्टल फाउंडेशन से भिमराज मीणा, गुडविल फाउंडेशन से नरेंद्र गुर्जर स्टेप एकेडमी से यशवंत खटीक ईश्वर लाल सालवी मेघराज मीणा नारायण लाल मीणा की उपस्थिति रही

रिपोर्ट नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!