सलूम्बर के रूप में नवीन जिलें के अस्तित्व में आने के बाद आदिवासी कर्मचारी खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य
अतिथि सेवानिवृत्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कालूलाल अहारी व अध्यक्ष भुरीलाल मीणा (काॅलेज प्रोफेसर) के
सानिध्य में सेमारी पब्लिक स्कूल -सराडा़ रोड़ लांबापिपला सेमारी में शुरू हुआ। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल तीन सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुरूआती मैच टांट्या क्लब बनाम खमेश्वर क्लब के बीच हुआ जिसमें खमेश्वर क्लब विजय हुआ। पूरें दिन क्रिकेट प्रेमियों का तांता लगा रहा। संचालन मंडल के सक्रिय हरिश कलासुआ (व्याख्याता), राकेश मीणा,मावालाल मीणा, मोतीलाल मीणा (V D O),भवानी मीणा (ACC ), राजकुमार नाथुलाल (पुलिस विभाग) सूर्य
प्रकाश मीणा के मार्गदर्शन में सभी खिलाड़ियों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।बता दे कि दो दिन चलने वाली इस प्रतियोगिता में भोजन व्यवस्था भी है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि धर्म कुमार मीणा (प्रधानाचार्य),करण कलासुआ (व्याख्याता), जय नारायण जी मीणा (ग्राम विकास अधिकारी) गगन जोशी प्रधानाध्यापक मेघराज जवान सिंह मीणा,नरेंद्र डामोर (व्याख्याता) सुरेन्द्र मीणा (व्याख्याता) दिनेश मीणा (R.I)अविनाश मीणा अनिल मीणा व डॉ निर्मल जी मीणा रहे। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका जयंती लाल मीणा व सभी टीम ऑनर की रहीं । पूरें कार्यक्रम का सफल संचालन भगवती लाल मीणा व दलीचंद अहारी द्वारा किया गया।









