प्रशिक्षकों को कार्य की गुणवत्ता एवं उत्तम प्रबंधन के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर गुडविल फाउंडेशन ट्रस्ट बांसवाड़ा द्वारा माना की सैर कार्यालय में प्रशिक्षकों की बैठक
आयोजित की गई जिसमें प्रशिक्षण देने के लिए कार्य गुणवत्ता एवं प्रशिक्षणार्थियों के प्रबंधन और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए गुर सिखाने के साथ मार्गदर्शन देने के तरीकों पर चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ग्रामीण महिलाओं में सामाजिक जागरूकता और एनजीओ गुडविल
फाउंडेशन की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता गुडविल फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन निखिल कुमार यादव ने की। इस अवसर पर गुडविल टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहें जिनमें जिला समन्वयक यशवंत कुमार रमेश चौधरी नरेंद्र संजय सुथार और उमेश मेघवाल का विशेष योगदान रहा। बैठक में तय किया गया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षण के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक प्रबंधन की शिक्षा भी दी जाएगी। गांवों में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए गुडविल फाउंडेशन की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। गुडविल फाउंडेशन ट्रस्ट अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग के विकास और सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है।

रिपोर्ट नारायण सेन सलुम्बर

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!