सलुम्बर राजेश कुमार यादव पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवेध गांजा तस्करी के मामले मे 1 अभियुक्त गिरफतार
सलुम्बर मे अवेध मादक पदार्थ तस्करी की धरपकड कार्यवाही हेतु जिले के थानाधिकारियो को विशेष दिशा निर्देश दिये गये थे जिसपर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सलुम्बर बनवारी लाल मीणा एवं हेरम्ब जोशी वृताधिकारी वृत सलुम्बर के निकट सुपरविजन मे थानाधिकारी थाना सलुम्बर मनीष खोईवाल के नेतृत्व में थाना सलुम्बर टीम द्वारा दौराने गणेश घाटी नाकाबंदी कीर की चौकी बाईपास रोड की तरफ से आते एक व्यक्ति जिसके हाथ मे एक प्लास्टिक का कटटा जिसमे 2 किलो ग्राम गांजा लेकर परिवहन करते हुए नारायण पिता गंगाराम मीणा उम्र 20 साल निवासी वागो का गुडा ढाईखेडा थाना सलुम्बर जिला सलुम्बर को गिरफतार किया गया व अवैध गांजा 2 किलो व बाईक अपाची को जप्त किया गया।
दिनांक 22.01.2025 को वक्त 11.50 ए.एम. पर मनीष कुमार उ.नि., थानाधिकारी पुलिस थाना सलुम्बर मय जाप्ता मय अनुसंधान सामग्री मय सरकारी वाहन के वास्ते नाकाबंदी हेतु रवाना हो वक्त 12.10 पीएम पर गणेश घाटी पहुंचा जहां पर पहुंच नाकाबंदी शुरु की इसी दौरान एक बाईक बरंग सफेद रंग की अपेची कीर की चौकी बाय पास रोड की तरफ से आती नजर आयी जो बावर्दी पुलिस जाप्ता को देखते हुए बाइक को पुनः कीर की चौकी बायपास रोड की तरफ भगाने लगा जिस पर मन थानाधिकारी मय जाप्ता से उक्त बाईक चालक व पिछे बैठे व्यक्ति का पिछा किया तो उक्त दोनो थोडी दुर जाने के बाद बाईक को रोड के किनारे खडी कर झाडियो मे पिले रंग का कटटा लेकर भागने लगा जिस पर उक्त दोनो की गतिविधि संदिग्ध लगने तथा कोई संदिग्ध वस्तु उनके पास होने की पूर्ण सम्भावना होने से मन एस.एच.ओ. मय हमराही जाप्ते ने घेरा देकर एक व्यक्ति को पकडा जिसने अपने हाथ मे एक पिले रंग का कटटा पकड रखा था उक्त व्यक्ति के हाथ-पैर कांप रहे थे जिसके पास कोई संदिग्ध वस्तु होने की पूर्ण सम्भावना होने से उक्त व्यक्ति का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम नारायण पिता गंगाराम मीणा उम्र 20 साल निवासी वागो का गुडा ढाईखेडा थाना सलुम्बर जिला सलुम्बर होना बताया उक्त व्यक्ति नारायण मीणा द्वारा अपने हाथ मे पकडे पिले रगं के कटटे मे मादक पदार्थ हरा गांजा बताने से नारायण मीणा की तलाशी ली गई तो उसके हाथ मे एक प्लास्टिक का कटटा बरंग पिला जिस पर अग्रेजी में अल्ट्राटेक सिमेट लिखा हुआ जिसमे देखा तो हरा गांजा भरा हुआ पाया गया। मन् थानाधिकारी द्वारा मौतबीरान, पुलिस जाप्ता तथा नारायण मीणा को उक्त गांजा दिखाया व सुंघाया गया तो सभी ने मादक पदार्थ अवैध मादक पदार्थ हरा गांजा होना बताया। उक्त मादक पदार्थ हरा गांजा होकर बीज, फुल एवं डोडिया है। जिसका इलैक्ट्रिक कांटे से वजन किया तो कुल वजन 02 किलो 012 ग्राम होना पाया गया जिस पर उक्त प्लास्टिक कटा हरा गांजा मय बाईक अपाची को जप्त किया जाकर नारायण पिता गंगाराम मीणा उम्र 20 साल निवासी वागो का गुडा ढाईखेडा थाना सलुम्बर जिला सलुम्बर के खिलाफ जुर्म धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रमाणित पाया जाने से गिरफतार कर प्रकरण दर्ज किया गया अग्रीम अनुसंधान रमेश चन्द्र उपनिरीक्षक थानाधिकारी थाना गिंगला के जिम्मे किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है।