सलूम्बर जिले में भबराना में भी 76 गणतंत्र दिवस मना गया
पूरा देश आज 76वा गणतंत्र दिवस मना रहा हे।बड़े ही हर्षौल्लास के साथ ये राष्ट्रीय त्योहार भबराना में
भी मनाया गया।गांव के सभी राजकीय एवं गैरराजकीय विद्यालयों,ग्राम पंचायत भबराना,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सभी राजकीय संस्थानों पर ध्वजारोहण किया गया।राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,श्रीराम पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय,सरस्वती विद्या विहार उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा एकलव्य माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण समारोह में
उपस्थिति देकर सभी गांव के गणमान्य लोग एवम् विद्यालयों के बालक बालिका तथा स्टाफ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना पहुंचा। यहां सभी विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने अपनी रंगारंग प्रतीतियां दी।बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के क्रमोन्नत होने की खुशी में दानदाताओं ने स्टूल टेबल देने की घोषणा की।विद्यालयों में भवन, एवम् आवश्यक विकास कार्यों को लेकर पीईईओ भगवतीलाल शर्मा ने पंचायत का ध्यान आकर्षित किया।जिस पर ग्राम पंचायत द्वारा भी व्यवस्थाओं को पूरा करने का आश्वासन दिया। पीईईओ विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भगवती लाल शर्मा,मुख्य अतिथि सरपंच केशवलाल मीणा,विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य राम सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष भबराना भवानी सिंह, एएसआई पूंजीलाल मीणा रहे।साथ ही लक्ष्मीलाल जैन,दिनेश जैन,अनाड़ सिंह,राम सिंह,स्वरूप सिंह,शंभू सिंह,पूर्व सरपंच हीरालाल मीणा,भूपेश
कलाल,नाथूसिंह,रामसिंह,हीरालाल,विष्णु कुमार बुनकर तथा विद्यालय स्टाफ,अन्य सभी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा बालक बालिकाएं,चौकी स्टाफ एवम् भारी संख्या में गांव से पधारे ग्रामीण उपस्थित रहे।