सलुम्बर जिले के सेमारी नगर में 76 वां गणतंत्र दिवस पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर
विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है,पलक हेल्थ एंड एजुकेशन सोसाइटी सेमारी एवं सरल ब्लड बैंक उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान मे शिविर आयोजित किया
गया, पलक हेल्थ एजुकेशन सोसायटी सेमारी के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पंड्या तथा उपाध्यक्ष अरविंद सिंह शक्तावत के नेतृत्व में सेमारी के विभिन्न सामाजिक संगठन के युवाओं ने रक्तदान कर अपना कर्तव्य निभाया,सेमारी में प्रतिवर्ष ब्लड डोनेशन केम्प लगाया जा रहा है इसी के तहत इस बार
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय ग्राउंड के बाहर केम्प लगाया गया जो दोपहर 1 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक युवाओ ने बड़ी उत्सुकता के साथ अपना रक्तदान किया एवम अन्य लोगो को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया,सरल ब्लड बैंक उदयपुर से ब्लड डोनेशन बस सेमारी पहुची जहा डॉक्टर सुरेश डांगी द्वारा लोगो की जांच करने के बाद टीम ने रक्त स्टोर किया इस मौके पर स्थानीय जगदम्बा ग्रुप के कार्यकर्ताओ की मदद से रक्तदान करने वाले लोगो का नामांकन किया गया एवम रक्तदान के बाद फल दूध एवम प्रशस्ति पत्र देकर रक्तदान करने वाले लोगो का आभार व्यक्त किया गया,शिविर में 102 यूनिट का रक्तदान हुआ जिसमें
1 महिला एवम 2 बालिकाओ ने अपना रक्तदान किया,बता दे कि ग्रामीण क्षेत्र से सेमारी में पहली बार लोगो ने बड़ी संख्या में रक्तदान में रुचि दिखाई है,इस दौरान सेमारी पंचायत समिति विकास अधिकारी रिपुसूदन सिंह जगदम्बा ग्रुप के चंद्रभान सिंह जितेंद्र सिंह,नरेंद्र आमेटा,राजेन्द्र वैष्णव,जगदीश टेलर,लक्ष्मीकांत वेंष्णव राजेन्द्र सालवी,अम्बालाल खटीक,भगवती लाल जोशी,किशोर टेलर,जयराज सिंह,राजीव सोनी,चुन्नीलाल टेलर सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। पलक हेल्थ एजुकेशन एवम जगदम्बा ग्रुप सेमारी के संयुक्त तत्वावधान में शिविर आयोजित किया गया।