सलूम्बर 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राउंड में किया गया। जिला क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता में जिला सलूंबर राजस्व विभाग टीम जिला बार एसोसिएशन एवं पुलिस विभाग की टीम ने भाग लिया। इस 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के पश्चात राजस्व टीम विजेता व बार टीम उपविजेता रहीं। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजलक्ष्मी गहलोत जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव वृताधिकारी सलूंबर उपखंड अधिकारी पर्वत सिंह चुंडावत सराडा तहसीलदार एवं सलूंबर तहसीलदार डॉ मयूर शर्मा और कर्मचारियों की उपस्थित रहीं।यह जानकारी पटवारी ऋषभ कुमार जैन ने दी।