रठोड़ा के सरोज पब्लिक स्कूल में मनाया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिलें के रठोड़ा गांव के सरोज पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं द्वारा 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य
अतिथि भोराईपाल सरपंच राकेश मीणा थे और समारोह की अध्यक्षता लक्ष्मण गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीचंद जैन हरिश कलासुआ खेमजी पटेल पूंजाजी पटेल थे।विधालय के संस्था प्रधान किशोर त्रिवेदी ने विद्यालय की गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं वार्षिक प्रतिवेदन पढ कर सुनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राकेश मीणा ने बालकों को गणतंत्र दिवस समारोह की शुभकामनाएं दी एवं भामाशाह भगवान मीणा गट्टू लाल मीणा दिनेश भोजात धुलीराम मीणा मिस्त्री द्वारा बालकों को मिठाई नमकीन एवं बिस्किट वितरित किए गए l
रिपोर्ट नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!