सलूम्बर नगर के दिगंबर जैन बोर्डिंग में चल रहे प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन में दूसरे दिन प्रातः कुँथूनाथ मंदिर जी में अद्भुत नजारा दैखने को मिला जब एकाएक नवीन जिन प्रतिमा के आँखों से जल की धारा बहने लगी ऐसा अद्भुत नजारा देख लोग अचंभित हो गये देखते ही देखते यह बात नगर में फैलते ही लोगो का दर्शन करने के लिए ताँता लग गया पूरा मंदिर परिसर भगवान पार्श्वनाथ के जयकरों से गूंज उठा लोगो के इस कोतुहोल को देख भक्ति महाराज साहिब ने विवेचना करते हुए बताया कि प्रतिमा जी पर ऐसा होना सास्त्रीय भाषा में
अमीजरना कहते है । कूँथूनाथ युवा मंडल के अध्यक्ष विनोद तातैड ने बताया कि दोपहर प्रतिष्ठा पंडाल में सकल जैन समाज की महिलाओं द्वारा साँजी गीत का आयोजन किया गया साथ ही मुंबई की सुप्रसिद्ध संगीत कलाकार कविशा गाला ने अपने गीतों के माध्यम से समा बांध दिया पंडाल में उपस्थित हर श्रावक अपने आपको धार्मिक गीतों पर भक्ति करने से नहीं रोक पाया । सायंकाल में गुरुभक्ति के बाद महावीर महिला मंडल के मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई साथ ही दिल्ली के ख्याति प्राप्त नाटिका कलाकार सत्येन्द्र शर्मा एण्ड पार्टी द्वारा सलूंबर नगर में जन्मे पूज्यपाद देवसूरी दादा के जीवन चरित्र पर नाटिका का मंचन किया गया नाटिका के बीच में जब देवसूरी महाराज के सांसारिक जीवन से संयम का पालन करते हुए साधु जीवन में प्रवेश के धृष्य को देख कर पंडाल में उपस्थित लोगो की आँखें नम हो गई लोगो ने जयकारा लगाते हुए अनुमोदना की कार्यक्रम के अंत में प्रभावना स्वरूप लक्कीं ड्रॉ निकाला गया जिसमें ड्रॉ खुलने पर लाभार्थी प्रवीण कुमार यशपाल सालगिया परिवार द्वारा सोने व चाँदी के सिक्के प्रदान किए गये इस अवसर पर सकल जैन समाज के सेठ लक्ष्मीलाल ढालावत देवेंद्र दोषी रमेश कुणीया अभय कुमार गाँधी महेंद्र रूपावत भवँरलाल कंठालिया मुनिसंघ के दिनेशचन्द्र ढालावत जय प्रकाश शाह अक्षय गढ़िया समाज के वीरेंद्र सालगिया जयंतीलाल सालगिया कमलेश डॉ. राजेश दोषी धनपाल सालगीया निर्मल पटवा धनपाल सेठ शानू जयंत दोषी देसल दीपक सुभम विशाल पुनीत गूंजती गिरीश कैलाश मनोज मनीष आशीष चंद्रप्रकाश सेठ वनिता रंजना श्वेता त्रिशला नीलम रचना सालगिया मितु सुमित्रा दोषी पिंकी ढालावत मनीषा दिव्या ज्योति चेतना शाह उषा विनीता लीना अश्लेखा पारडिया ज्योति पूजा अंजना सिंघवी कमला गाँधी राजकुमारी कोठारी फाल्गुनी भानु दोषी आदि सेंकडो श्रावक श्राविका व बच्चे उपस्थित थे ।