प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ समापन रत्नमई जिनबिम्ब प्रतिमा के साथ स्वर्ण कलश व ध्वजडंड की हुई स्थापना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिलें के नगर सलूंबर में चल रही प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन भक्तिचंद्र विजय महाराज साहिब ने विशेष मांगलिक मंत्रोचार के साथ नवीन वेदी पर रत्नमई जिनबिंब व स्वर्ण कलश ध्वजडंड की स्थापना हर्षोल्लास के साथ सानंद संपन्न करवाई। कुँथूनाथ युवा मंडल अध्यक्ष विनोद तातेड ने बताया कि कलश ध्वजदंड की स्थापना की पूर्व संध्या पर गोधूली वेला में मंदिर के शिखर का जलाभिषेक श्रावक परिवार द्वारा किया गया। अभिषेक के पश्चात विशाल
शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सभी समाजजन का उत्साह पूरे चरम पर था शोभायात्रा में सभी एक दूसरे पर गुलाल उड़ाते धार्मिक गीतों पर झूमते हुए और कूँथूनाथ दादा के जयकारे लगाते चल रहे थे प्रातःकाल में पूज्य गुरु महाराज के सानिध्य में विधि विधान पूर्वक नवीन वेदी पर वर्दीचंद सालगिया परिवार के निखिल कुमार राकेश कुमार सालगिया शांतादेवी मनोहरलाल सालगिया पीनल जैन एवं डॉ. राजेश कुमार दोषी परिवार ने रत्नमई जिन प्रतिमा विराजमान करने का लाभ व स्वर्ण कलश और ध्वजदंड स्थापित करने का लाभ कन्हैयालाल गोवर्धनलाल दोषी परिवार ने प्राप्त किया इस तीन दिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव में सकल जैन समाज के लिए स्वामिवात्सल्य का आयोजन कूँथूनाथ श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ की तरफ़ से किया गया । सायंकाल की सभा में संघ द्वारा सकल जैन समाज के सभी सेठ साहब का बहुमान सेंकडो श्रावक श्राविकाओ की उपस्थिति में किया गया सांस्कृतिक आयोजन में कूँथूनाथ महिला मंडल व चेतना शाह एण्ड ग्रुप द्वारा ड्रामा प्रस्तुत किया गया । आज की शाम को विशेष बनाने के लिये प्रतिष्ठा कमेटी द्वारा सोनी टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले डांस इंडिया डांस प्रोग्राम में अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देने वाले बड़ोदरा के कमलेश पटेल ने अपनी कला से सबको अचंभित कर दिया कमलेश पटेल की कला को देख कर सबकी आँखें खुली की खुली रह गई अपने दोनों पाव निर्जीव होते हुए भी अपनी कला से इस मुक़ाम तक पहुँचने की कहानी कमलेश पटेल ने सभा में उपस्थित जनसमुदाय को सुनाई और बताया कि अपनी कमजोरी से कभी न घबराये और अपने अंदर की कला को अपनी ताकत बनाये और एक मुक़ाम हासिल करे कमलेश पटेल की कला को देख कर खचाखच भरा प्रतिष्ठा पंडाल तालियों की गडगड़ाहट से गूंज उठा उपस्थित समाज के सेठ देवेंद्र कुमार दोषी रमेश कुणीया अभय कुमार गाँधी ने कलाकार अनिल गेमावत और कमलेश पटेल का स्वागत किया और नगर सभापति प्रधुम्न कोड़ीया नेता प्रतिपक्ष प्रभुलाल जैन गजेंद्र शाह गणेशलाल मालवि धनपाल सालगिया शैलेंद्र सालगिया जय प्रकाश शाह ऋषभ सालगिया जयंत दोषी कल्पेश दीपक महात्मा जय जंबू सालगिया नितिन सालगिया शुभम सालगिया विनीत सेठ गिरीश सेठ मनोज सेठ मणिलाल मालवी मनोहर सीघवी नरेश मालवी गजेंद्र दोषी कमलेश तोरावत डॉ. कुंदन जैन निलय जयल प्रवीण दीपक विपुल सालगिया परली चेताली दोषी ममता तातेड़ सविता सेठ चेतना दीपिका चिन्नी सालगिया दुर्गा दोषी आशा मालवी उषा सिंघवी सोनिया ढालावत सुनीता पारडिया भावना राजकुमारी कोठारी विनीता पारडिया रचना सालगिया नीलम सालगिया मितु दोषी आदि सेंकड़ों श्रावक श्राविकाओ ने अनुमोदना की।

रिपोर्ट नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!