पुलिस उपअधीक्षक वृत सलुम्बर हेरम्ब जोशी ने भबराना चौकी में ली सीएलजी मीटिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले के झल्लारा थाने के भबराना गांव में पुलिस चौकी में पुलिस उपअधीक्षक वृत सलुम्बर हेरम्ब जोशी ने सीएलजी मिटिंग ली जिसमें गांव के लोग उपस्थित रहे।मीटिंग का मुख्य लक्ष्य लोगो को साइबर अपराधों से बचाने को लेकर था।आज कल साइबर ठगी के कई केस आते हे जिसमें लोगों के फोन हैक कर लिए जाते हे,पेसो की धोखाधड़ी की जाती
हे,साथ ही गैरकानूनी तरीके से लड़कियां उपलब्ध करवाने के नाम पर पैसे ऐंठने वाले गैंग भी सक्रिय हे।ऐसे में पुलिस
प्रशासन की ये पहल हे कि आम लोगों को इन मामलों से वाकिफ कर उन्हें सतर्क किया जाए ताकि साइबर अपराधों को कम किया जा सके।
हेरम्ब जोशी पुलिस उप अधीक्षक वृत सलुम्बर ने बताया कि आजकल साइबर अपराधियों द्वारा लोगों के फोन पर सोशलमीडिया के माध्यम से वेब लिंक,एपीके पीडीएफ फाइल आदि भेज कर उसमें लालच भरा विज्ञापन दिया जाता हे जिससे हम उसे अपने फोन में खोल देते हे। उसे खोलते ही फोन हैक हो जाता हे और उसके माध्यम से या तो आपको ब्लैकमेल करके पैसे ले लिए जाते हे या फिर आपके फोन से ही डाटा चुरा कर आपके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए जाते हे।आम लोग इस तरीके से हुई धोखाधड़ी को आसानी से
समझ नहीं पाते हे।कई बार बैंक से लोन या क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर भी फोन आते हे।बिना जाँच पड़ताल या पूर्ण रूप से आश्वस्त हुए बिना किसी को भी अपने फोन से किसी प्रकार का ओटीपी या कोड नहीं दे। इन सभी परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए हेरम्ब जोशी ने सभी लोगों को सतर्क रहने का आह्वान किया और भविष्य में यदि किसी के साथ भी ऐसी स्थिति पैदा हो जाती हे तो बिना देरी किए पुलिस को सूचना देने की बात की ताकि जल्द से जल्द लोगों की मदद की जा सके।मीटिंग में झल्लारा थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला,भबराना चौकी प्रभारी एएसआई पूंजीलाल
मीणा,चौकी स्टाफ,सरपंच केशवलाल मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह,दिनेश जैन,अनाड़ सिंह,शांतिलाल कलाल,गजेंद्र सिंह मोलगाड़ा,प्रवीण सिंह चौहान,लक्ष्मीलाल जैन,देवेंद्र सिंह,शंभू सिंह,हीरालाल,देवला सरपंच भेरूलाल मीणा,धनेश्वर सेवक एवं सभी पुलिस मित्र तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!