नरेगा कार्मिक(ग्रामीण विकास) संघ द्वारा विकास अधिकारी झल्लारा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नरेगा कार्मिक(ग्रामीण विकास) संघ द्वारा विकास अधिकारी झल्लारा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञाप
नरेगा कार्मिक(ग्रामीण विकास) संघ द्वारा विकास अधिकारी झल्लारा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।ज्ञापन में मुख्यरूप से महात्मा गाँधी नरेगा योजनांतर्गत कार्मिको को नियमित करने की मांग रखी गई।जिसमें पहला बिंदु राज्य सरकार द्वारा महानरेगा में 9 वर्ष या उससे अधिक अनुभव रखने वाले कार्मिको को नियमित करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आदेश क्रमांक-एफ 1(4) ग्रावि/ग्रुप-1/2024/पार्ट/1 दिनांक 07.02.2024 को वित्त विभाग की आई.डी.संख्या-332301102 की पालना में प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई थी।

विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही हेतु विभागीय के आदेश क्रमांक एफ 11 (08) ग्रावि/नरेगा / पद सजन /2022/00032/5720 दिनांक 08.05.2024 को जारी कर योग्य कार्मिको के दस्तावेज विभाग द्वारा सत्यापन कर लिये गये है।
वित्त विभाग द्वारा 9 वर्ष से अधिक अनुभव रखने वाले कार्मिको को नियमित करने के लिए दिनांक 25.10.2024 को प्रक्रियात्मक दिशा निर्देश (सॉप) एवं समयतालिका जारी किया गया, लेकिन उसकी पालना नहीं होने पर वित्त विभाग द्वारा पुनः संशोधित समयतालिका जारी करने के उपरान्त भी आज दिनांक तक नियमित नियुक्ति नहीं हुई है।
दूसरा बिंदु संविदा रूल्स 2022 के बिन्दु संख्या 20 में अनुभव में वित्तिय वर्ष 2025-26 मे दो वर्ष की शिथिलता दी जायें।
तीसरा बिंदु लोक विज्ञापन एंव योग्यता के कारण वंचित कार्मिको को शिथिलता दी जावें।आदि मांगो के माध्यम से मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार से इन मांगो पर विचार कर यथाशीघ्र निर्णय लेने की मांग की हे।यदि ज्ञापन में दिए गए समय के अनुसार मांगो पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता हे अथवा आम बजट में इसका कोई जिक्र नहीं होता हे तो नरेगा कार्मिक(ग्रामीण विकास) संघ ने अनिश्चित कालीन सामूहिक अवकाश,कार्य बहिष्कार,अनशन एवम् अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी हे। रविन्द्र कुमार, ईन्द्रसिंह चौहान,भेरुलाल टेलर, देवेन्द्र सिंह, गजराज सिंह, कमलेश टेलर उपस्थित रहें।

रिपोर्ट नाथूलाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!