सलूम्बर की बाल फिल्म कलाकार मिहिका चाष्टा को अरावली फाउंडेशन ने किया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर अरावली ग्रुप ऑफ हास्पीटल के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अरावली फाउंडेशन द्वारा परफोर्मिंग आर्टिस्ट ऑफ मेंवाड़ 2025 का भव्य आयोजन होटल वंडर क्लिफ में शिखा सक्सेना उपनिदेशक पयर्टन विभाग और
सुप्रसिद्ध ग़ज़ल फनकार प्रेम भंडारी के विशिष्ट आतिथ्य तथा अरावली फाउंडेशन के अध्यक्ष और अरावली ग्रुप ऑफ हास्पीटल के निदेशक डॉ आनन्द गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व मंजू गुप्ता संरक्षिका की अध्यक्षता में अरावली फाउंडेशन की अध्यक्षता में शुक्रवार को उदयपुर में आयोजित हुआ उक्त
आयोजन में मेवाड़ की श्रेष्ठ 30 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया ये सभी कलाकार अपने क्षेत्र में अनूठे व मेवाड़ का नाम रोशन कर रहे हैं इसी कड़ी में हाड़ी रानी की पावन धरा की पहली नन्ही बाल कलाकार मिहिका चाष्टा को भी अरावली फाउंडेशन की ओर से परफोर्मिंग आर्टिस्ट आफ मेवाड़ 2025 पुरस्कार से नवाजा गया मिहिका को शाल प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह से पुरस्कृत किया गया और प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया सलूम्बर जिले के लिए यह पल गौरवान्वित करने वाला रहा कि सलूम्बर की प्रतिमा राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थानी व हिन्दी फिचर फिल्मों में कार्य कर रही है।यह जानकारी सुनील चाष्टा ने दी।

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!