आफत का खौफ बना पैंथर एक रात में तीन मवेशियों को बनाया शिकार पशुपालकों ने भरी हुंकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के ग्राम पंचायत सराडी में पैंथर की लगातार मौजूदगी पशुपालकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है । पानी की तलाश में पैंथर आकर घर के बाहर बंधे मवेशियों का शिकार कर रहे हैं। इस गांव में बीते 2 दो महीने से पैंथर की लगातार चहल कदमी है। शुक्रवार की रात को सराडी निवासी पर्वत सिंह खुमावत के बाडे में गाय भैंस बंधी हुई थी जिसमें कुछ गाय के बछड़े होने से पैंथर ने एक छोटी बछड़ी को शिकार बना दिया।

इसी बीच पैंथर के खौफ से पास के बंधे हुए पशुओं के रम्भाने तक की भी आवाज नहीं आई। इसी के साथ दातरडी गांव के पास शंकर भारती गोस्वामी के खेत पर बंधे पशुओं में एक गाय को चिर फाड़ कर गर्दन अलग की हुई पाई गई, वहीं पास में एक नील गाय को पैंथर का शिकार पाई गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एक माह पूर्व वन विभाग ने पिंजरे लगाए थे जिसमें एक पैंथर वह दो शावकों पकड़ा था।किसानों व पशुपालकों में खौफलगातार पैंथरों के आने से गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्राम पंचायत में सभी गांव में किसान व पशुपालक निवासरत हैं। दुधारू पशुओं के साथ छोटे बछड़े भी होने से पैंथरों का लगातार मंडराना रहता है। वर्तमान में गेहूं की फसल कटाई शुरू हो गई है, पैंथर अपना शिकार करने के बाद खड़ी फसलों में दुबक जाते हैं जिससे भी किसानों को डर रहता है। स्टोन माइंसों से जंगली जानवर गांव में आते हैं। सराडी गांव के सात आठ किलोमीटर के दायरे पर वन विभाग के कूप है। इसके आसपास घने जंगल भी कट चुके हैं। सलूंबर के पास मोरीला माइंस व इधर लसाडिया तहसील के पाणुन्द गांव के पास व अन्य कई जगहों पर जंगल के पास स्टोन माइंस में हो रहे ब्लास्ट से जंगली जानवर गांव में आ जाते हैं जिससे अपना भोजन मवेशियों के शिकार से हो रहा है। *भारतीय किसान संघ ने जंगली जानवरों से हो रहे किसानों के नुकसान के लिए प्रशासन को सूचित किया लेकिन प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान* भारतीय किसान संघ जिला सलूंबर के संभाग मंत्री केशव पोरवाल ने बताया कि किसानों के नुकसान के संबंध हम संगठन के माध्यम से जिला कलेक्टर को कई बार ज्ञापन सौंपे गए हैं, जिसमें पैंथर, जंगली सूअर व नीलगाय की रोकथाम के लिए वन विभाग की टीम को जागरूक किया जाए व जंगलों से आ रहे जानवरों पर निगरानी रखी जाए। भारतीय किसान संघ ने किसानों की सुरक्षा के कई बिंदुओं से जिला कलेक्टर व राज्य सरकार को भी अवगत कराया गया लेकिन प्रशासन के कानों पर अभी तक जूं तक नहीं रेंगी। संभाग मंत्री केशव पोरवाल ने बताया कि अगर प्रशासन किसानों की सुरक्षा व उनके हो रहे जंगली जानवरों से नुकसान पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो जिला कलेक्टर कार्यालय पर भारतीय किसान संघ के द्वारा भारी संख्या में किसानों को एकत्रित कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!