उदयपुर डिएसटी पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही पकड़ी नकली घी की बड़ी खेप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर उदयपुर की डिएसटी पुलिस ने एक इनपुट के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली घी की बड़ी खेप पकड़ी है। नकली घी के कारोबारी
सलूंबर निवासी लोकेश जैन को भी गिरफ्तार किया है। मौक़े से करीब 1500 किलो नकली घी भी जब्त
किया गया है। उदयपुर की dst को रीको इलाके मे नकली घी के बड़े कारोबार की सूचना मिली थी, ऐसे मे लोकेशन के आधार पर पुलिस मौक़े पर पहुंची तो तितड़ी निवासी लोकेश जैन की फ़ेक्ट्री मे
नामचीन ब्रांड के खाली बॉक्स पड़े मिले। जिसपर उन्होंने इसकी सूचना खाद्य विभाग को दी। सीएमएचओ के निर्देश पर फ़ूड इंस्पेक्टर अशोक गुप्ता भी मौक़े पर पहुंचे और सेम्पल लिए है। अशोक गुप्ता ने बताया कि मौक़े पर नोवा, अमूल समेत कई ब्रांड का नकली घी मिला है जिसकी पुष्टि कम्पनी से कर ली गई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीमे और पुलिस  की टीमे मौक़े पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!